फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना मिलने पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची। दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर के ग्राम प्रधान चुनमुन राम ने रविवार सुबह बैरिया चौकी इंचार्ज सुशील कुमार को सूचना दी कि गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकते हुए मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने दाह संस्कार के लिए आंगन में शव को लिटा दिया था। बांस का विमान व समान तैयारी हो चुका था। पुलिस शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। संतोष (35) पुत्र उमाशंकर तुरहा की पत्नी नीतू तुरहा पंजाब अपने भाई की शादी में गई है। संतोष का 5 वर्ष का लड़का भी है, जो अपनी मां के साथ पंजाब गया है। संतोष दो भाइयों में छोटा है। माता और पिता दहाड़े मारकर रो रहे थे। इस बाबत एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें