फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का तीसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। 14 जून की शाम लापता प्रसाद छपरा निवासी युवक का शव मंगलवार की रात करीब नौ बजे नवरंगा भुवाल छपरा के सामने गंगा के किनारे उतराया मिला। मृतक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के प्रसाद छपरा निवासी सूरज तिवारी (20) पुत्र राजेंद्र तिवारी 14 जून की शाम करीब सात बजे घर से गायब हो गया। परिजन किसी पड़ोस में जाने की बात सोच कर सो गए। जब सूरज सोमवार तक घर नहीं आया तो परिजन रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। अंत में परिजनों ने बैरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। परिजन खोजबीन में लगे हुए थे कि मंगलवार की शाम किसी ने गंगा उस पार में एक युवक के शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद परिजन गंगा पार नवरंगा भुवाल छपरा घाट पर गए जहां युवक के पैंट व गंजी से पहचान की। इसके बाद युवक के शव को किसी तरह उस पार से इस पार लाए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें