फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी सीयर का किया निरीक्षण, अनुपस्थित को नोटिस का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके मिश्र ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की दुर्व्यवस्था देख सीएमओ ने नाराजगी जताई तथा मातहतों को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका को देखा तथा अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने दवा भंडार का हाल देखा तथा दवाओं के रखरखाव और गंदगी देख फटकार लगाई। इसके साथ ही स्टॉक बुक का भी निरीक्षण किया। मरीजों और तीमारदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किए जाने पर सीएमओ बिफर पड़े तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एक ह्रदय रोगी को जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने की व्यवस्था की। उन्होंने प्रसव कक्ष व एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने दवा वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को सुविधा पूर्वक दवा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें