फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के नीचे पानी में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के दोपही-ओझवलिया प्रधानमंत्री सड़क पर बने पुलिया के नीचे सोमवार की सुबह युवक का पानी में शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, दुबहर और हल्दी पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुयायना कर शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव निवासी टुनटुन तुरहा ऊर्फ टूशी 26 पुत्र मंडली तुरहा नजदीक के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। भट्ठा के समीप ही देशी शराब की दुकान है, ग्रामीणों ने कयास लगाया कि पुलिया पर बैठकर शराब पी रहा होगा और गिरा होगा। सोमवार की सुबह किसी की नजर उस पर पड़ी, उसके बाद आस-पास के दर्जनों लोग मौके पर इक्टठा हो गये और पुलिस को सूचना दी। इस बाबत थाना प्रभारी राघव राम यादव ने बताया कि करीब 15 फीट ऊंची पुलिया के ऊपर से नीचे पीने में गिरा है, जहां ईट भी काफी मात्रा में है। कयास लगाया जा रहा है कि चोट की वजह से उसकी मृत्यु हुई होगी। मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें