फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पट्टे की जमीन के लिए भिड़े, 17 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। कस्बा स्थित काली माता मंदिर के समीप जमीन के विवाद में शनिवार को पिंटू कनौजिया व श्यामबिहारी में मारपीट हो गई। बीच बचाव करने गए प्रधान शैलेंद्र कुमार कन्नौजिया सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का इलाज कराया। शिकायत पर पिंटू कन्नौजिया के पक्ष के पांच लोगों व श्याम बिहारी के पक्ष के सात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

श्याम बिहारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रधान शैलेंद्र कुमार ने कुछ लोगों के साथ विवादित जमीन में गड़े बांस व बल्ली को उखाड़ कर फेंक दिया। मना करने पर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं, पिंटू कनौजिया ने तहरीर में आरोप लगाया कि पट्टे की जमीन पर हमलोग पहले से काबिज हैं। श्याम बिहारी महिलाओं व पुरुषों के साथ आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे, जिसमें दो लोग घायल हो गए। प्रधान शैलेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि दोनों पक्षों में हो रही मारपीट में बीच बचाव करने गए थे। पुलिस ने जानबूझकर मुझ पर मुकदमा दर्ज कराया। पूर्व में इसी जमीन को लेकर हुए विवाद में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी राजेश बहादुर ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें