फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा के झोंके से टूटा दया छपरा-नौरंगा पीपा पुल

विज्ञापन
दया छपरा-नौरंगा के बीच बना पीपा पुल नाका से टूट कर हुआ अलग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दया छपरा। दया छपरा घाट से नौरंगा गंगा घाट के बीच बना पीपा का पुल गुरुवार को दोपहर में पछुवा हवा के झोंके से टूट गया। इसके चलते गंगा पार के नौरंगा समेत अन्य गांवों का संपर्क जिले से कट गया।
विज्ञापन

बैरिया तहसील क्षेत्र के गंगा उस पार नौरंगा भुवाल छपरा जाने के लिए दया छपरा-नौरंगा गंगा घाट पर आधा समय बीत जाने के बाद किसी तरह पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया गया था लेकिन महीनों बाद इस पुल पर न तो लोहे की प्लेट लगाई गई थी और न ही कहीं रस्सा आदि लगाया गया था। इसे लेकर कई बार ग्रामीणों की ओर से आवाज भी उठाई गई लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। गुरुवार को पछुवा का तेज झोंका आया तो कई पुल के दक्षिणी नाके को पीपा सरक कर गंगा की लहरों के साथ दूसरी तरफ चला गया और पुल टूट गया। आलम यह है कि दक्षिणी नाका से टूटकर पुल पेंडुलम की तरह झूलने लगा। यह तो संयोग ही रहा कि जिस समय पुल टूटा उस समय पुल पर कोई यात्री नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में कहीं भी रस्सा नहीं लगाया गया था, अगर रस्सा लगा रहता तो पुल नहीं टूटता। इस बाबत एई आशीष शुक्ला ने बताया कि तेज हवा के कारण कुछ पीपा इधर-उधर होने से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर अवर अभियंता पहुंचे और पुल की मरम्मत शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें