फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: श्राद्धकर्म में मायके में आई बेटी की दीवार गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलमनपुर गांव में पिता के निधन पर मायके में आई रीता गौड़ पर बुधवार की रात आंधी के दौरान दीवार गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर पिता और बेटी की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

दिलमनपुर गांव निवासी राजकुमार गौड़ की पत्नी रीता गौड़ (40) का मायका फेफना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में है। मंगलवार को पिता विश्वनाथ गौड़ के निधन की सूचना मिली। वह मायके पहुंची । बुधवार को पिता का शुद्धि संस्कार था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार शाम रीता बाजार से कुछ सामान लेकर घर लौट रही थीं। इस दौरान मौसम बिगड़ा और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए रीता रास्ते में एक पुरानी जर्जर दीवार के सहारे खड़ी हो गईं। इसी बीच दीवार भरभराकर उनपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रीता का पार्थिव शरीर उनके ससुराल दिलमनपुर लाया गया। इसके बाद बेल्थरारोड स्थित तुर्तीपार घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। रीता गौड़ मधुकीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें