फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब थे दलितों के हितैषी 

Sun, 19 Apr 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती गौरपुरा गांव में रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजभर ने कहा कि डा. अंबेडकर जैसे विद्वान बिरले ही पैदा हुआ करते हैं। डा. अंबेडकर की ही देन है कि आज हम लोग समता मूलक समाज बनाने के लिए तत्पर है। उन्होंने आजीवन गरीब व दलित लोगों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने ही गरीब, मजलूमों व दलित लोगों को वोट देने का अधिकार दिलवाया। कहा कि पूर्व में राजा रानी पेट से पैदा हुआ करते थे। लेकिन अब वोट देने से प्रदेश व देश का राजा बनता है। बहन मायावती ने एक गरीब के बेटे को प्रदेश के सबसे बड़ी कुर्सी पर बैठाया था। मैं उनका आज भी ऋणी हूं। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर मिठाई लाल भारती ने कहा कि डा. अंबेडकर की ही देन है कि आज के परिवेश में गरीब का बेटा भी नेता बनकर  घूम रहा है और गरीबों की आवाज उठाता है। इसके अलावा समाज सेवी रमेश सिंह, मदन राम, शेषनाथ राम, महफूज आलम ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व जिमेंद्र प्रेमी एवं शंभू राजभर ने बिरहा के माध्यम से अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वीरबल राम, संतोष राम, महेंद्र प्रधान, नंदलाल राम, विनोद राम, इनल सिंह, शिवकुमार राम, राघवेंद्र, राजाराम, मनोज भारद्वाज, रविंद्र गुप्ता, सुरेश राम, जावेद अंसारी, अनिल राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शिवलखन मास्टर एवं संचालन बालचंद्र राम ने किया। अंत में संजय कुमार ने आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें