फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी के मीना बाजार में चहल-पहल बढ़ी

विज्ञापन
ददरी मेला के मीना बाजार में उमड़ी मेलार्थियों की भीड़। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेला का मीना बाजार में सोमवार को मेला देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए मेलार्थियों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने शृंगार के सामानों के साथ ही किचेन, क्राकरी, चूड़ी, कंगन आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं ऊनी वस्त्रों के दूकानों पर खरीदारी के लिए मेलार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेले में हर तरफ भीड़ ही भीड़ देखने को मिल रही थी। संडे के बाद से मेले में लोगों की उमड़ती भीड़ को देखकर दूकानदारों के चेहरे गदगद दिखे। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र से आए मेलार्थी, चाट, छोला, बर्गर, चाउमिंग, आइसक्रीम आदि का लुत्फ उठाते नजर आए। मेले में आए युवा-युवतियां अपने-अपने दोस्तों के साथ चर्खी, ब्रेकडांस, बड़ा झूला, ड्रैगन झूला, टोरा-टोरा, जादूगर और नौटंकी देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। मेले में आए खजला तथा जलेबी के दुकानों पर भी मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। सर्कस में हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले कलाकारों को देखने के लिए युवा वर्ग जुटा रहा।
विज्ञापन

उधर, भारतेंदु मंच पर दो दिसंबर को मुशायरा का आयोजन किया जाएगा, जिसका संचालन डॉ. कलीम क़ैसर करेंगे। इसके अलावा इकबाल अशहर, अज्म शकिरी, शबीना अदीब, सुनील कुमार तंग, नुसरत अतीक़, रुखसार बलरामपुरी, उस्मान मीनाई, शरफ नानपारवी, अचानक मऊवी और निजाम बनारसी भाग लेंगे। ददरी मेला के ऐतिहासिक भारतेंदु मंच पर मंगलवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हो जाएगा। गुगा जमुनी तहजीब का प्रतीक मानें जाने इस मंच पर मंगलवार को सलाहुद्दिन चिश्ती व रौनक जहान के मध्य मुकाबला होगा। इसकी तैयारी नपा प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें