स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस के अव्वल प्रतिभागियों के साथ परिवहन मंत्
बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय बालक एवं बालिका क्राॅसकंट्री रेस रेस आयोजित हुआ। बालक वर्ग में प्रदीप एवं बालिकाओं में सुमन अव्वल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद भरत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विजय कुमार शुक्ला जिला आबकारी अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। अतिथियों का स्वागत जवाहर लाल यादव क्रीड़ाधिकारी ने बैज लगाकर किया। रेस वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम तिराहे से शुरू हुई। टकरसन पंचायत भवन से वापस स्टेडियम तिराहे पर समाप्त हुई। रेस में बालक वर्ग में 66 एवं बालिका वर्ग में 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दोनो वर्गो में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों में बालक वर्ग में प्रथम प्रदीप कुमार द्वितीय रोशन राजभर तृतीय अमित कुमार चतुर्थ संदीप ठाकुर पंचम मनीष यादव षष्टम आलोक कुमार रहे।
बालिका वर्ग में प्रथम सुमन यादव द्वितीय कृति यादव तृतीय शालू यादव चतुर्थ काजल कुमार पंचम माधुरी गुप्ता षष्टम अर्पिता साहनी रहीं। विजेता खिलाड़ियों को गंगा बहुउद्देशीय हाल में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह एवम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी बलिया द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।