फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फसल डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। लगातार बारिश से तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के किसानों की फसल डूब गई है। एक तरफ घाघरा नदी तो दूसरी तरफ सुरहा ताल तथा दहताल में उफान से किसान सहम गए हैं।
विज्ञापन

पानी में डूबे पौधे गल गये हैं। इसको लेकर किसानों का दो वक्त की रोटी कैसे नसीब होगी। अभी तक बहुत से किसान फसल बीमा कराए ही नहीं थे। तब तक फसल डूब गयी वहीं बरसाती पानी से नालों में उफान के कारण हरिजनपुर का डेरा, छितरौली व जानपुर मुड़ीयारी, कुछ हालपुर , देवरार, केवटलिया, गोसाईपुर, सकलपुरा, मंगलपुरा, जयनगर, किर्तुपुर, आदि दर्जनों लोगों को पानी में तैर कर जाना पड़ रहा है। इस किसानों को मुआवजा के लिए आलोक कुंवर, अंकित पांडेय, आशुतोष चौबे, दयाशंकर सहित अन्य लोगों ने उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्या को पत्रक सौंप बरसात के पानी से डूबी फसलों के किसानों को मुआवजा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें