फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरओ ने छह वारिसों को दी अपडेट खतौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड महामारी के चलते जिनकी मृत्यु हो चुकी है, ऐसे लोगों की संपत्ति के वरासत के लिए शासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जनपद में भी मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरासत अभियान चल रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत तहसीलदार सदर व डिप्टी कलेक्टर गुलाब चंद्रा ने सदर तहसील के छह वारिसों का वरासत कराया। मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) ने सभी वारिसों को अपडेट खतौनी दिया।
विज्ञापन

सीआरओ श्रीवास्तव ने कहा कि जिनकी मृत्यु कोविड-19 वजह से हुई है उनके परिजन को विरासत में कोई दिक्कत ना हो, इस लिहाज से यह विशेष अभियान चलाया गया है। सभी कानूनगो व लेखपालों को इसके लिए विशेष निर्देश दिए जा चुके हैं। तहसीलदार ने भी आह्वान किया है कि अगर कोई भी ऐसा मामला हो तो तत्काल सम्पर्क करें। उनकी वरासत सुविधाजनक तरीके से सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें