फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: पुलिस को देख बदमाश ने की फायरिंग, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार; घर में घुसकर करता था चोरी

Tue, 11 Nov 2025 10:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश कई चोरी की घटनाओं में शामिल था। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे में लगी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी राहुल राजभर निवासी कुर्थिया सुखपुरा को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में वह शामिल था। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक मिली। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि कोतवाल प्रवीण सिंह मय फोर्स भेड़िया पुल पर रात्रि गश्त कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पहिया की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर व्यक्ति को रोकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। इस दौरान सड़क की बाईं पटरी पर मोटरसाइकिल सहित फिसल कर गिर गया। 

बांसडीह पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। बदमाश से पूछताछ के दौरान उसकी पहचान राहुल राजभर (25) निवासी कुर्थिया थाना सुखपुरा जनपद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जज्बे को सलाम: मां ने कर्ज लेकर दी थी हॉकी किट...बेटी ने की मेहनत, जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की टीम में चयन
विज्ञापन


बदमाश ने क्षेत्र में घरों के अंदर घुसकर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। साथ ही गाजीपुर, बलिया बिहार में वाहन चोरी में भी शामिल रहा है। घायल राहुल राजभर के पास से बरामद बाइक भी चोरी की है, जिस पर क्रेटा कार का नंबर लिखा है। उसका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें