फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा के मुनीम की हत्या कर शव फेंक दिया

Sat, 03 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राज्यमार्ग-31 पर सोनबरसा गांव के पास शुक्रवार की रात लूटपाट की नीयत से आए बदमाशों ने धर्मकांटा के मुनीम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद वे इनवर्टर, बैटरी, मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब भूसा लदा ट्रैक्टर तौलवाने एक व्यक्ति धर्मकांटा पहुंचा।
विज्ञापन


बदमाशों तक पहुंचने के लिए फोरेंसिक और डाग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। मुनीम के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा गांव निवासी नर्वदेश्वर उपाध्याय का धर्मकांटा है। वहां पर दयाछपरा निवासी समहुत वर्मा (62) मुनीम थे। शुक्रवार को वे देर शाम धर्मकांटा पहुंचे और रात में प्रांगण में ही तख्त पर सो गए। इसी दौरान किसी समय बदमाश धर्मकांटा पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने मुनीम को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारकर शव धर्मकांटा के पीछे स्थित गड्ढ़े में फेंक दिया। इसके बाद उनकी कमर से चाबी निकालकर कमरे का ताला खोला और इनवर्टर, बैटरी, मोबाइल और चार सौ रुपये लेकर भाग गए। शनिवार की भोर में जब एक व्यक्ति भूसा लदा ट्रैक्टर तौलवाने धर्मकांटा पहुंचा तो मुनीम नहीं मिले।

इसी बीच एक किसान भी वहां पहुंच गया। दोनों तख्त और बिस्तर पर खून देख अवाक रह गए। बिस्तर जमीन पर गिरा था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी फोरेंसिक और डाग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बदमाश जल्द फंदे में होंगे।

मुनीम समहुत वर्मा कभी-कभार ही अपने घर दयाछपरा जाते थे। तीन-चार महीने बाद शुक्रवार को वे अपने परिवार से मिलने गए थे। देर शाम घरवालों के साथ खाने के बाद वे धर्मकांटा पहुंच गए, जहां उन्हें बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। शनिवार की सुबह परिवार के लोगों को जैसे ही सूचना मिली, उनकी पत्नी बुचिया देवी, पुत्री निर्मला, पुत्र विजय शंकर, बलिराम, श्रीराम बिलखने लगे। समहुत की तीन पुत्रियां और तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें