फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान से लूटे दो लाख के गहने

Sat, 30 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा चट्टी पर सराफा की एक दूकान पर शनिवार शाम करीब चार बजे पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दो लाख के आभूषण लूट लिए। सराफ ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस दूकान स्वामी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


मनियर कस्बा के वार्ड नंबर-छह निवासी विकास स्वर्णकार की सूर्यपुरा चट्टी पर कृति ज्वेलर्स के नाम से दूकान है। वह शनिवार को दूकान पर बैठा था। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और आभूषण लेने की बात कही। इस पर विकास ने उनकी मांग के सभी गहने न होने की बात कही। बदमाशों ने दूसरी दूकान से आभूषण लाने की बात कही।

 इसके बाद विकास दूकान बंदकर एक युवक के साथ दूसरी दूकान पर गया। जब वह गहने लेकर दूकान पर वापस आया और दूकान खोला तो तीनों बदमाशों ने असलहा दिखाकर सोने के दो झुमके, दो अंगूठी, दो लाकेट, 80 सोने की कील लेकर भाग निकले। मामले की जांच में पुलिस जुटी है। घटना से चट्टी पर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें