फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत,11 घायल

Sun, 19 Nov 2017 11:55 PM IST
ballia
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चट्टी के पास पिकअप एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां एक अधेड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि नगरा थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ यादव (52), बेटी पूनम (32) एवं नाती रुद्रप्रताप यादव (10) एक बाइक पर सवार होकर मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे थे। उधर, उंभाव थाना क्षेत्र के राजकेवल (28), खन्दवा निवासी अंबिका (22), शाहपुर निवासी हिमांशु (10) तीनो एक बाइक पर सवार होकर बंशीबजार से दवा लेकर अपने घर जा रहे थे। अभी हल्दी रामपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहा एक वाहन से टक्कर हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां राजकेवल की मौत हो गई
विज्ञापन


बैरिया : थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर बैरिया मार्ग पर सेन्ट्रल बैंक मधुबनी के पास रविवार की सुबह टेंपो और बाइक की टक्कर में टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। एक की हालत गम्भीर थी, जिसे राहगीरों की मदद से सभी घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया। बैरिया सुरेमनपुर मार्ग पर सुबह सुरेमनपुर स्टेशन से सवारी लाद कर आ रहा टेंपो टेंपो में बैरिया की ओर से बाइक सवार होकर आ रहे दो युवक दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा निवासी गोलू सिंह 29 व पकंज सिंह 30 की टक्कर हो गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। वहीं टेंपो पलट जाने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।

रसड़ा : कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर निवासी राहुल 25 वर्ष पुत्र देव नारायण एवं मऊ जनपद के हलधरपुर थाना के इटैली निवासी राजेश 55 पुत्र चीज प्रसाद बाइक से बेल्थरा जा रहे थे कि मालीपुर के समीप पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया। उधर ट्रक की टक्कर से पकवाइनार माधोपुर निवासी नन्हकू चौहान 55 भी घायल हो गए। इलाज के दौरान राजेश एवं राहुल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें