फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को सीबीआई ने दबोचा, फिर छोड़ा

Fri, 10 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सीबीअाई रेड
विज्ञापन
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं  प्रधानमंत्री सहित केंद्र सरकार के अफसरों के नाम से जिला प्रशासन को  पत्र लिखने  तथा कार्रवाई के लिए दबाव बनाने के मामले में सीबीआई नई दिल्ली की टीम ने  शुक्रवार को यहां छापेमारी की।
विज्ञापन

सीबीआई टीम नेे शहर कोतवालीे क्षेत्र के जेपी नगर मुहल्ले में आरोपी सुरेंद्र कुमार गुप्ता के आवास को खंगाला और उसे पकड़ लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जेपी नगर निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता की दूकान रोडवेज तिराहे के समीप स्थित ओवर ब्रिज के नीचे है। अतिक्रमण हटाने के  दौरान अन्य दूकानों के साथ ही उसकी दूकान भी हटा दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक इसके बाद सुरेंद्र कुमार पहले तो स्वयं गुहार लगाता रहा। लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के फर्जी पत्र लिखकर जिला प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाया।
विज्ञापन


इन पत्रों में अधिकारियों से अतिक्रमण न हटाने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में सीबीआई टीम ने  आरोपी सुरेंद्र गुप्ता के विरूद्ध 419, 511, 170, 467, 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया। इसी क्रम में  शुक्रवार की सुबह सीबीआई टीम के इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने आरोपी के घर छापेमारी कर लैपटाप तथा पेन ड्राइव अपने कब्जे में ले लिया।

सीबीआई के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया आरोपी सुरेंद्र कुमार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। उसे दिल्ली स्थित कार्यालय पर 17 जून को बुलाया गया है। सुरेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि सभी पत्र असली हैं और सीबीआई उसे मामले में फंसा रही है। इस बाबत एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि इस तरह के मामले  की मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें