फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़िता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
Civil Hospital - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
द्वाबा नर्सिंग होम में भर्ती प्रसव पीड़िता की मौत पर सोमवार को परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। हालांकि उधर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रसूता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर निवासी प्रतिमा  देवी (20) पत्नी हंसराज यादव को प्रसव के लिए परिवारीजन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा ले गए। स्थिति गंभीर देख आशा बहु ने प्रसव के लिए  कहीं और ले जाने को कहा। घरवाले पीड़ित महिला को कसबा  स्थित द्वाबा नर्सिंग होम ले गए। परिवारीजनों की माने तो वहां  चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। जिससे  पीड़िता की मौत हो गई। लेकिन चिकित्सक ने मरीज को गंभीर बताकर अपने  एम्बुलेंस से ही उसे जिला अस्पताल भेज दिया था।

मामले में मृतका के ससुर अक्षय यादव ने बैरिया थाने में तहरीर देकर नर्सिंग होम के चिकित्सक डा. चंद्रशेखर पर इलाज में  लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र सोनबरसा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार यादव द्वारा  द्वाबा नर्सिंग होम की जांच की गई। वहीं, द्वाबा नर्सिंग होम के व्यवस्थापक डा. चंद्रशेखर ने बताया कि मरीज बहुत ही गंभीर अवस्था में था।  उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कहा कि परिवारीजनों का आरोप सरासर गलत है। इस बाबत थानाध्यक्ष बैरिया संजय सिंह यादव ने कहा कि   मामले में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें