फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो ने हीरोइन व तबला वादक पर फेंका तेजाब

Tue, 28 Jul 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से भोजपुरी फिल्म ‘दहेज’ की शूटिंग के लिए यहां आई टीम में सोमवार की रात उस समय भगदड़ मच गई जब फिल्म के हीरो ने अपनी प्रेमिका और फिल्म की हीरोइन तथा तबला वादक युवक के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि शाम को पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर रसूलपुर स्थित महाविद्यालय में भोजपुरी फिल्म ‘दहेज’ की शूटिंग के लिए मुंबई से आई टीम एक सप्ताह से ठहरी थी। प्रतिदिन की भांति शूटिंग खत्म करने के बाद सोमवार की रात फिल्म के कलाकार सो रहे थे। इसी बीच हीरो (प्रेमी) ने हीरोइन (प्रेमिका) और तबला वादक के ऊपर तेजाब फेंक दिया। वह दोनों के बीच प्रगाढ़ता से चिढ़ा हुआ था।

इस घटना में गाजीपुर के जखनिया थाना क्षेत्र के तिरही बड़ागांव क्षेत्र की रहने वाली हीरोइन और बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत बड़हरा क्षेत्र के छत्तर गांव निवासी तबला वादक विकास कुमार ओझा (19) गंभीर रूप झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मुंबई से आई टीम रातों रात फरार हो गई।
विज्ञापन


शूटिंग करने आए कर्मचारी रमेश सक्सेना का कहना था कि हीरो और हीरोइन में कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, लेकिन बीच में तबला वादक के आ जाने से हीरोइन का उससे मोहभंग होने लगा था। विकास को लेकर दोनों में अनबन भी चल रही थी। इसी बीच सोमवार की रात उसने सोते वक्त दोनों पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें