फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 23 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस चोरों का अंतर प्रांतीय गिरोह शनिवार की रात नरहीं पुलिस के हत्थे चढ़ा। पांच शातिर चोर सहित दो भैंस, एक पडिय़ा व एक भैंसा के साथ पिकअप गाड़ी बरामद करने में सफलता मिली है। चोरों के पास से तीन अदद चाकू भी बरामद किया गया है। नरहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतलाल यादव ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात सवा सात बजे कोटवां नारायणपुर के पास घेराबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बलिया की तरफ से गाजीपुर जा रही एक पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किए तो पिकअप पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ा देने का प्रयास किया। लेकिन पिकप असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। इसके बाद पिकप का पीछा कर रही पुलिस ने पिकप को पकड़ने के साथ ही उसमें सवार पांच बदमाशों को भी धर दबोचा।

पूछताछ में पता चला कि भैंस चोरों का अंतर प्रांतीय गिरोह है जो गाजीपुर बलिया, मऊ, बिहार में काफी दिनों से भैंस चोरी करने का काम करते आ रहे हैं। इनके पास से कई मवेशी बरामद कर लिया। पकड़े गए चोरों में राजू राम पुत्र मुंशी, राकेश पुत्र शिवमूर्ति, पप्पू राम पुत्र नरेश, पूना राम पुत्र राजेंद्र राम निवासी मऊ पारा थाना नंदगंज गाजीपुर, सुरेंद्र राम पुत्र शिवमूरत निवासी चांदीपुर थाना करंडा को चालान कर दिया। जबकि शेरू पुत्र फारूख, राजू मियां पुत्र कटवारू निवासी पहाड़पुर थाना करंडा गाजीपुर मौके से भागने में सफल हो गए। इनकी तलाश पुलिस कर रही है।  पुलिस ने पकड़े गए भैंसों को पिलरिया के राहुल पटेल, बघौना के छितेश्वर यादव, एकौनी के कमला सिंह को सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें