फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हंगामा

Thu, 14 Jul 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
Liquor Vend
विज्ञापन
अवैध दारू के धंधे से आजिज महिलाओं ने अपने पति और बच्चे को बचाने के लिए गुरुवार को थाने पहुंच जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से महिलाओं की झड़प भी हुई। महिलाओं ने जाते-जाते पुलिस को चेतावनी दी कि यदि सप्ताहभर में  अवैध दारू पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह चक्काजाम करेंगी।महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में अवैध दारू का धंधा फल-फूल रहा है। बेखौफ अवैध दारू बेचने वाले पुलिस पिकेट से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही अपना डेरा डाले हैं। यहां शराबी अक्सर आती जाती महिलाओं पर छींटाकशी करने से बाज नहीं आते।
विज्ञापन


बीते 30 जून को इसी समस्या को लेकर महिलाएं एसपी से मिलने गई थीं। एसपी ने भी आश्वासन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने आरोप जड़ा कि शराब बेचने वालों के साथ पुलिस की खासी साठगांठ है और इन्हीं के संरक्षण में अवैध शराब बेची जा रही है। हंगामे के दौरान ही महिलाओं की एसओ के साथ झड़प भी हुई। इस दौरान उन्हें  एसओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ न्याय किया जाएगा। तब जाकर महिलाएं वापस हुई। लेकिन जाते-जाते उन्होंने चक्काजाम की चेतावनी देती गई। प््रदर्शन करने वाली महिलाओं में तेतरी देवी, मधुनदेवी, गीता देवी, छठिया देवी, देवांती, सहोदरा, तारामती, मीना, परमशीला आदि रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें