फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में असफल होने पर दंपती को किया लहूलुहान

Thu, 28 Sep 2017 11:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
घायल जहीर अंसारी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
फेफना थाने के सागरपाली चट्टी पर बुधवार की भोर में चोरी में असफल होने पर चोरों ने दंपती को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को घटना की जानकारी होने पर चट्टी के दूकानदारों ने अपनी दूकानें बंद कर एनएच-31 को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे फेफना एसओ द्वारा रात में चट्टी पर दो सिपाही तैनात किए जाने के आश्वासन पर दूकानदारों ने जाम समाप्त किया। इधर, पीड़ित शकीना ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया।  
विज्ञापन


फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली निवासी मो. जहीर अंसारी (50) की चट्टी पर मकान है। जिसमें नीचे कटरा स्थापित है। इस कटरे में आदर्श ज्वेलरी स्टोर के नाम से एक सोने की दूकान है। जहां बुधवार की भोर में चोर पहुंचे और सोने की दूकान का एक ताला तोड़ दिया। जब दूसरा ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे तो कटरा मालिक जहीर की नींद टूट गई। वह अपने रेलिंग पर आकर बोले कि कौन है? इस पर चोरों ने कहा कि हम लोग है नीचे आइए। यह पड़ोसी जानकर जैसे ही नीचे आए चोरों ने मारपीट कर लहुलूहान कर दिया। पति की शोरगुल सुन पत्नी शकीना (45) भी नीचे आ गई। उसे भी चोरों ने मारपीट कर घायल कर फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दंपत्ति को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उधर, चोरों यहां से सागरपाली चट्टी स्थित श्याम नारायण सिंह के कटरे में स्थित राशन की दूकान पर पहुंचे, जहां दूकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन असफल होने पर फरार हो गए। इधर, गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर चट्टी के दूकानदारों ने अपनी दूकानें बंद कर ग्रामीणों के साथ एनएच-31 को घंटों जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ के आश्वासन पर जाम समाप्त किया। इस बाबत सदर सीओ मो. नसीम खान ने बताया कि पीड़ित शकीना के तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें