फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक ने दर्ज कराया छात्रनेताओं पर केस

Sat, 26 Aug 2017 10:55 PM IST
ballia
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पं. अमर नाथ मिश्र पीजी कॉलेज दूबे छपरा मे तैनात लिपिक रूपेश मिश्र ने छात्र संघ अध्यक्ष सोनू वर्मा व छात्र नेता रवि कुमार यादव पर एफआईआर दर्ज कराने के से आक्रोशित छात्र नेताओं ने शनिवार को बैरिया तीन मुहानी पर कॉलेज प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस व कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


छात्र नेताओं का आरोप है कि लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर लिपिक रूपेश मिश्र  कॉलेज में ड्यूटी करने आता है और बात-बात पर छात्रों पर रिवाल्वर निकाल कर तान देता है। शुक्रवार को किसी बात को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष सोनू कुमार वर्मा व छात्र नेता रवि यादव से लिपिक से कहासुनी हो गई । आरोप है कि जिसके बाद  लिपिक ने अपने रिवाल्वर के बट से दोनों छात्र नेताओं को मारकर घायल कर दिया। इस घटना में रवि कुमार यादव का सिर फट गया।

छात्र नेताओ ने अपना डॉक्टरी मुआयना कराकर बैरिया थाने मे लिपिक के खिलाफ तहरीर दिया, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नही की, आक्त्रसेशित छात्रो ने पुलिस व कालेज प्रशासन के खिलाफ नारा लगाते हुए बैरिया तीन मुहानी पर कालेज प्रशासन का पुतला दहन किया, और घोषणा की कि जब तक प्राथमिकी दर्ज नही होगी तब तक महाविद्यालय नहीं चलने देंगे। पुतला दहन करने वालों मे जयन्त तिवारी,उमेश यादव,अभय सिंह,अकिंत तिवारी,भवानी सिंह,मुन्ना यादव,संदीप यादव,लाल बहादुर शास्त्री,शशि यादव,केशव कुमार,राहुल मिश्र,दीपक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें