फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से 3600 सीसी अर्जीनिया बरामद

Wed, 19 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर स्थित हनुमानगढ़ी पर बुधवार को पुलिस और आबकारी टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी बीच फेफना की ओर से आ रही मैजिक का चालक और उसमें बैठे दो अन्य लोग पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक को दबोच लिया। साथ ही मैजिक को कब्जे में ले लिया। मैजिक की चेकिंग की  तो उसमें अर्जीनिया होेने का पता चला।
विज्ञापन


गड़वार पुलिस और आबकारी टीम को फेफना से गड़वार की ओर मैजिक वाहन से अवैध रूप से अर्जीनिया लाकर खरीद-बिक्री करने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इस आधार पर गड़वार थानाध्यक्ष नीरज पाठक और आबकारी टीम के इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र और श्याम कुमार गुप्ता के साथ ही स्वाट प्रभारी राजकुमार सिंह हमराहियों के साथ त्रिकालपुर स्थित हनुमानगढ़ी के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिए।

इसी बीच टीम को फेफना की ओर से आ रही सफेद रंग की मैजिक वाहन दिखी, जो पुलिस को देखते ही मैजिक खड़ी कर चालक के साथ ही उसमें सवार दो अन्य लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया निवासी धन्नु वर्मा पुत्र भूखन वर्मा को दबोच लिया।
विज्ञापन


जबकि दो अन्य दुबहर थाना क्षेत्र के अडा निवासी कृष्णानंद पांडेय और ओझवलिया निवासी मैजिक चालक संजीत सोनी पुत्र रामचंद्र सोनी भाग गए। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेने के साथ आरोपी धन्नु वर्मा को थाने ले आई। आबकारी एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में चालान कर दिया।

गड़वार एसओ की माने तो पकड़े गए मैजिक में 30 पेटी अर्जीनिया बरामद हुई है। सभी पेटियों को मिलाकर तीन हजार 600 सीसी अर्जीनिया है। अर्जिनिया लखनऊ के राजाजी पुरम स्थित रूप केमिकल फैक्ट्री से आई थी। इसकी खपत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के चट्टी-चौराहों पर करते थे।  टीम में एसआई दूधनाथ राम, कांस्टेबिल कृष्णा, सुरेश विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, प्रकाश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें