चोरों ने शादी के लिए खरीदे आभूषण और अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए हैं।
नई बाजार स्थित उपडाकघर के पीछे के चैनल गेट का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह आस-पास के लोगों ने ताला टूटा देख उप डाकपाल दयाशंकर यादव को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
एसपी मनोज कुमार झा तथा एएसपी ने घटना स्थल पर पहुुंच जायजा लिया। वहीं डाग स्क्वायड भी मामले की छानबीन में जुट गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि उपडाकपाल द्वारा दी गई तहरीर में रकम का जिक्र नहीं किया गया। लेकिन चर्चा है कि नौ लाख 98 हजार रुपये की चोरी हुई है।
उपडाकघर के कर्मचारी रोज की भांति काम कर अपने-अपने घर चले गए। रात को किसी वक्त चोरों ने पीछे चैनल गेट का ताला तोड़ स्ट्रांग रूम का भी ताला तोड़ दिया। फिर उसमें रखी धनराशि पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन सुबह घटना की जानकारी होने पर एसपी मनोज कुमार झा, एएसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं डाग स्क्वायड भी छानबीन में जुट गई है।
उप डाकपाल दयाशंकर यादव की सूचना पर बलिया से डाक अधीक्षक सत्येंद्र बहादुर यादव ने भी घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया। इस मामले में उप डाकपाल द्वारा जो तहरीर दी गई है उसमें रकम का उल्लेख न करने के कारण इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। जबकि क्षेत्र में तथा अन्य कर्मचारियों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कुल नौ लाख 98 हजार रुपये की चोरी हुई है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने को लेकर उप डाकघर के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। सहतवार एसओ कुंवर कंचन सिंह ने बताया कि इस मामले में 457, 380 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।