फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बोलेरो और नशीले पदार्थ के साथ युवक फंदे में

Thu, 27 Aug 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ाकोतवाली पुलिस ने बुधवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी गई बोलेरो, एक तमंचा, पांच कारतूस तथा 100 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक वाहन चोर को धर दबोचा। पुलिस टीम को यह सफलता उस समय मिली जब वह वाहन को मऊ जनपद में बेचने के लिए जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने कटहुरा मोड़ के समीप उसे धर दबोचा। पकड़े गए युवक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा मोड़ के समीप पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की एक सफेद रंग की बोलेरो मऊ में बेचने के लिए वाहन चोर ले जा रहे हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने सघन अभियान तेज कर दिया। तभी एक सफेद रंग की आ रही बोलेरो को पुलिस ने रोक दिया। इसकी तलाशी लेने पर 303 बोर का तमंचा, पांच कारतूस, 100 ग्राम नशीला पदार्थ मिला।

पुलिस द्वारा जब सख्ती बरती गई तो उसने अपना पता उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ निवासी संतोष कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू पुत्र सुरेश गुप्ता बताया। आरोपी ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व बिहार के मुजफ्फरपुर से बोलेरो भाड़े पर लेकर बक्सर के लिए चला था। इसी बीच उसने चालक को ढाबे पर भोजन करते वक्त नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद चालक ढाबे पर ही बेहोश होकर चारपाई पर सो गया।
विज्ञापन


इसके बाद मैं बोलेरो लेकर बलिया आ गया। इसका नंबर बदलकर गांव पर रहने लगा। उसने कबूल किया वह बोलेरो को बेचने के लिए मऊ जिला जा रहा था। कोतवाल पीके मिश्रा ने बताया कि आरोपी इसके पूर्व में पश्चिम बंगाल और बिहार के अड़रिया, तांडवा तथा मुजफ्फरपुर में वाहन चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें