फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट को हल्के में ले नपे एसओ

Tue, 15 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के पड़सरा जुड़न तथा जमीन पड़सरा में मतगणना समाप्ति के बाद विजयी प्रत्याशी और हारे प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में नगरा एसओ ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



इससे दूसरे दिन सोमवार सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने दूसरी बार हुई घटना को नगरा एसओ की लापरवाही माना है। प्रभारी निरीक्षक नगरा कुंवर कंचन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह को क्राइम ब्रांच से थानाध्यक्ष नगरा बनाया है।


इसके साथ ही निरीक्षक ओमप्रकाश श्रीवास्तव को चुनाव सेल से थाना प्रभारी दुबहड़ तथा वहां एसओ रहे शिवमंगल सिंह को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को स्वाट प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन



उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी सुरेमनपुर से शहर के चौकी प्रभारी बिचला घाट, उपनिरीक्षक सदानंद यादव चौकी प्रभारी बिचला घाट से प्रभारी यातायात, नगरा थाने के उपनिरीक्षक सरफराज खां को शहर कोतवाली के चौकी प्रभारी जापलिनगंज,


रसड़ा कोतवाली के उत्तरी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक करुणेश सिंह को सुखपुरा थाने के चौकी प्रभारी हनुमानगंज तथा उपनिरीक्षक विपिन यादव को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली, चौकी प्रभारी जापलिनगंज नागेंद्र भूषण पाठक को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया। इसके अलावा कई सिपाहियों को भी इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें