फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के खेत में मिला बालक का शव

Tue, 07 Feb 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के महेंदुआ गांव में मंगलवार की सुबह सरसों के खेत में एक दस वर्षीय बालक का शव पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस गांव के  ही एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन



महेंदुआ गांव के कमलेश यादव की उभांव थाने में होमगार्ड है। वह सोमवार को अपने घर आया था। सोमवार की शाम से कमलेश का पुत्र अन्नू(10) लापता था। परिवार के लोग गांव सहित बगल के गांवों तथा रिश्तेदारियों में बालक का पता लगाते रहे। अगले दिन मंगलवार की सुबह अन्नू का भाई शेमू एवं साधु यादव रामप्रकाश के सरसों के खेत में उसे ढूंढने लगे। इस बीच वहां उन्हें  बालक का शव दिखा। बालक के मौत की खबर सुनकर परिवारीजनों संग गांववासियों में कोहराम मच गया।

हल्के नीले रंग की जींस और लाल रंग की चेकदार हाफ शर्ट पहने अन्नू क ा औंधेमुंह शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। बताते हैं कि मृतक अन्नू एवं उसके परिवार से किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें