फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया हत्याकांड: अब तक नहीं हुआ खुलासा

Thu, 22 Dec 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव के नौ दिनों बाद भी रिया हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी युवक और परिवार के सदस्यों को भी छोड़ दिया है। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव निवासी किशोरी रिया सिंह की हत्या करने के बाद उसका शव गांव के बगल में स्थित कवरखा ताल के किनारे पुवाल और मिट्टी से ढंक मिला था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। गांव के लोगों ने घटना के बाद गड़वार-नगरा मार्ग स्थित कुरेजी चट्टी पर जाम लगाकर जल्दी हत्याकांड के खुलासा की मांग की थी। मौके पर पहुंचे सीओ नगर केसी सिंह ने दो दिन के भीतर ही खुलासा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी प्रेमी के साथ ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जिसमें सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने बताया कि चार माह के भीतर 6200 बार रिया से मनीष चौहान की बात हुई है। घटना की रात में भी चार मिनट तक उसकी बात रिकार्ड में है। बावजूद इसके पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रेमी के बयान के बाद रविवार के दिन मृतका के परिवार के सदस्यों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया।
विज्ञापन


लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं आया तो पुलिस ने परिवार के सदस्यों को छोड़ दिया। जबकि मृतका का पिता बार-बार कह रहा है कि अगर वह दोषी है तो उसे ही जेल भेजिए लेकिन इसका खुलासा कीजिए। सीओ नगर केसी सिंह ने बताया कि कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। परिवार के लोग ही जांच को गुमराह कर रहे हैं, जिससे गुत्थी को सुलझाने समय लग रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें