फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

Tue, 28 Jun 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
ईशन नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कसबा स्थित श्रीनाथ बाबा सरोवर में मंगलवार की दोपहर स्नान करते समय एक युवक गहरे में पानी डूब गया। जिसके बाद लोगों ने पोखरे में छलांग लगाकर युवक की काफी तलाश की। इसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के छितैनी गांव निवासी अटल शर्मा (21) मंगलवार की दोपहर श्रीनाथ बाबा पोखरे में अपने कुछ मित्रों के साथ स्नान करने के लिए गया। जिसके बाद स्नान करते समय अटल का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद मित्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुन आसपास के लोगों ने पोखरे में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला, और उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें