फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से परेशान महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 28 Jun 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
फंदा लगाया - फोटो : demo
विज्ञापन
पंडित जय दयाल स्ट्रीट में एक महिला ने अपने माइके में पति से परेशान होकर फंदा लगा दिया। स्वर्णकार चरनजीत सिंह की बड़ी बेटी रेणु बाला की शादी लगभग बीस साल पहले जगरांव के ज्वेलर राजीव कुमार से हुई थी।
विज्ञापन


रेणु बाला के एक बेटा और एक बेटी भी है। बीते कुछ समय से वह अपने पति से बहुत परेशान थी। इसी के चलते वह बीते कुछ दिनों से अपने मायके घर पंडित जय दयाल स्ट्रीट में आई हुई थी। बीते सोमवार दोपहर को उसका पति राजीव कुमार अपने बेटे के साथ अपने सुसराल मुक्तसर आया हुआ था। इस दौरान वह रेणु बाला से झगड़ा करने लगा।

इस पर महिला के पिता चरनजीत सिंह व अन्य परिजनों ने राजीव को समझाने का बहुत प्रयास किया। मगर उसने किसी की नहीं सुनी। यहां तक कि उसने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच करते हुए उसे फंदा लगाकर मर जाने की बातें कहकर उकसाया। राजीव देर रात को अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर जगरांव चला गया।
विज्ञापन


इस तनाव के चलते रेणु ने रात को करीब साढ़े 11 बजे बाथरूम में लगे गीजर के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा। पुलिस ने राजीव कुमार पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें