फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से साइकल सवार की मौत

Wed, 04 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर स्थित चीनी मिल के सामने बुधवार की शाम एक साइकल सवार अधेड़ को पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकल सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सपा तथा बसपा नेताओं ने समझाबुझाकर तथा आर्थिक मदद देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन



रसड़ा  कोवातली क्षेत्र के उरदैना निवासी सुभाष यादव (45) रसड़ा के माधवपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र से काम कर अपने घर वापस आ रहा था। इसी बीच रसड़ा की ओर  से तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे साइकल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीण शव को चीनी मिल के सामने सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिए और मुआवजे की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाल पीके  मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और चक्काजाम किए लोगों को समझाने लगे। लेकिन ग्रामीण मौके पर एसडीएम को आकर मुआवजा देने की  मांग करते रहे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम अनिल चतुर्वेदी और नायब तहसीलदार  मुकेश सिंह ने जाम करने वाले ग्रामीणों को हर संभव मदद दिलाने के आश्वासन दिया। वहीं मृतक के परिवार को सपा के पूर्व विधायक सनातन पांडेय 10 हजार और बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के पिता घुरहू सिंह ने 25 का आर्थिक मदद दी।

उधर सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने मौके से डीएम से बात कर किसान बीमा के तहत पांच लाख एवं हर संभव सरकारी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक ग्रामीण जाम लगाए रहे। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों का कतार लग गया। जाम समाप्त होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें