फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवक की मौत

Sun, 03 Jul 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सहतवार के जिन बाबा के पास दो युवकों की मौत के बाद रोती बिलखती मृतक की मां।
विज्ञापन
सहतवार थाना क्षेत्र के जीन बाबा मजार के समीप रेवती से आ रही बाइक रविवार की दोपहर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रजनीश बाइक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक बहुत तेज गति से बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। 

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रोहुआ तिवारी निवासी रजनीश दूबे (18) पुत्र राजीव दूबे और मठिया निवासी रविकांत गिरी (18) पुत्र परमेश्वर गिरी एक ही बाइक से रेवती गए थे, वहां से लौटते वक्त जीन बाबा मजार के समीप बाइक असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की खबर सुन परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंच दहाड़ मारकर रोने लगे। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह मौके पर पहुंच पीड़ितों को ढांढस बंधाने के साथ ही जमकर पुलिस प्रशासन को कोसा।

कहा कि आज यदि पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर थोड़ी सी भी गंभीर होती तो दो नौजवान की जान बच जाती। रजनीश और रविकांत दोनों दोस्त थे और इसी साल बारहवीं की परीक्षा पास किए थे। रजनीश के पिता किसान हैं और तीन बहनों में वह बड़ा था।  

वहीं मठिया निवासी रविकांत भी अपने परिवार का ज्येष्ठ पुत्र था। उसका एक भाई तथा एक छोटी बहन है। पिता परमेश्वर गिरी किसान है। दोनों परिवारों को अपने-अपने चिराग से बड़ी उम्मीद थी कि आगे जाकर परिवार की जिम्मेदारी बहनों की शादी यही कराएंगे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, दोनों परिवार का चिराग एक साथ बुझ गया। परिवारीजनों के रूदन-क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें