फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 गोवंशीय के साथ तीन पशु तस्कर पकड़े गए

Mon, 25 Apr 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सोमवार की भोर में रसड़ा रेलवे  स्टेशन के पास समीप घेराबंदी कर 24 गाय व चार बछिया समेत तीन पशु तस्करों को  गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि एक पशु तस्कर भागने में  सफल रहा।
विज्ञापन



रसड़ा सीओ श्रीराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि फैजाबाद जनपद के जुबेरगंज से 24 गाय और चार बछिया लेकर पशु तस्कर बिहार जा  रहे हैं। पुलिस ने रसड़ा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर गाय,  बछिया समेत तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जबकि एक पशु तस्कर भागने  में सफल रहा। पकड़े गए पशु तस्करों में शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्यासी शिवपुर दियर निवासी राजेश यादव, सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरहीं  निवासी चंद्रप्रकाश सिंह, रवि कुमार राजभर हैं। जबकि नरहीं थाना क्षेत्र के  इच्छा चौबे के पुरा निवासी मुन्ना यादव भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें