फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट

Thu, 07 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मेहता गांव में लूट के बाद घर के पिछवाड़े स्थित खेत में फेका गया बक्सा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नेहता गांव में बुधवार की देर रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाश छत के सहारे घर में घुस गए तथा एक महिला को बंधक बनाकर लाखों के सामान लूट लिए। इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में  तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना  क्षेत्र के नेहता गांव निवासी जय राम यादव की पत्नी शिवदुलारी (50) अपने  पुत्र कमलेश के साथ रहतीं है। बुधवार की शाम खाना खाने के बाद शिवदुलारी आंगन में सो रही थी। उनका पुत्र कमलेश छत पर सोने चला गया। इसी बीच रात करीब एक बजे सशस्त्र बदमाश छत के सहारे घर में घुस गए।

तभी शिवदुलारी की नींद टूट गई और उसने अपने पुत्र को आवाज लगाई। इस पर बदमाशों ने उसपर ईट से प्रहार कर जख्मी कर दिया। साथ ही कमरे  में रखे हजारों रुपये नगदी, सोने का चेन सहित चार बक्सा उठा ले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद महिला किसी तरह छत पर पहुंची और अपने पुत्र कमलेश को  सारी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिसके बाद पुत्र के शोरगुल पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने काफी छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह तीन बक्से गांव से पश्चिम बगीचे में  टूटे हुए हालात में ग्रामीणों ने देखा। जिसकी पीड़ित परिवार ने शिनाख्त की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौका  मुआयना किया और मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सीओ सिकंदपुर श्यामदेव ने बताया कि अभी घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें