फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स काटकर 20 हजार उड़ाए

Fri, 21 Oct 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में गुरुवार की दोपहर पैसा जमा करने आई एक महिला के थैले से एक महिला पाकेटमार ने बीस हजार नगदी उड़ा दिए। पीड़ित महिला ने गुरुवार की देर शाम इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन



 बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की बंकवा निवासी उर्मिला देवी पत्नी विजेंदर चौबे गुरुवार को घर से बीस हजार रुपये लेकर कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में जमा करने के लिए आई थी। उर्मिला देवी बैंक के काउंटर पर खड़ी थी इसी बीच किसी ने उसके थैले में ब्लेड लगाकर 20 हजार उड़ा दिए। जब महिला काउंटर पर पहुंची और थैले से पैसा निकालने के लिए उसमें हाथ डाली तो उसे उचक्केगिरी की जानकारी हुई।

यह देख उर्मिला घबरा  गई और जोर से चिलाने लगी। इसके बाद बैंक के प्रबंधक से आप बीती सुनाई तो प्रबंधक  टीपी सिंह ने मेनगेट का ताला बंद करा तलाशी तथा पूछताछ शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ ही  बैंक में लगे फुटेज कैमरे को निकाल  कर देखा। उस फुटेज में एक लड़की थैले को काटते हुए नजर आ रही थी।  उर्मिला ने कोतवाली में लिखित तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें