फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मां-बेटी की झुलसने से मौत

Mon, 25 Jul 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बिजली के तारों में फंसकर करेंट से झुलसकर युवक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बघड़ा (ग्रामसभा चेरुइया) में रविवार की रात एक महिला अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिवारीजन झुलसी महिला और मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



फेफना थाना क्षेत्र के बघाडा गांव निवासी अनीता (30) पत्नी प्रकाश रविवार की रात खाना खाकर अपनी दो वर्षीय बेटी रीता के साथ सोने चली गई। देर रात कमरे से धुआं निकलते देख घर के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। मां-बेटी जल रही थीं।

गंभीर रूप से झुलसीं मां बेटी को घर वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों की माने तो घर में मां-बेटी सोयी हुई थी। इसी दौरान पास में रखा लालटेन उनके ऊपर गिर गया और दोनों आग की चपेट में आकर झुलस गई। मृतका का पति प्रकाश पूना के किसी निजी कंपनी में काम करता है। घटना की सूचना पति पंकज को दे दी गई है। इस मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें