बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
थाना क्षेत्र के छाता रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की सुबह टेंपो की जद में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं पहना था।
वाकया उस समय हुआ जब थाना क्षेत्र के कुंवर जसांव निवासी दीनबंधु यादव (23) एवं रिश्तेदार हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल निवासी अरविंद यादव (18) बाइक से छाता कीे ओर जा रहे थे। जैसे ही छाता क्रासिंग के पास पहुंचे कि सामने से तेजगति से आ रही टेंपो ने टक्कर मार दिया।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, बांसडीहरोड स्थित टेंपो स्टैंड के समीप शुक्रवार को असंतुलित होकर टेंपो सड़क पर पलट गई। जिसमें उद्धवदवनी निवासी मीरा देवी (30), बांसडीह कस्बा निवासी लच्छमीना देवी (25) पत्नी कन्हैया चौहान, संतोषी देवी ( 22) पत्नी संतोष चौहान, कल्लू (05) पुत्र संतोष चौहान गंभीर रूप से घायल हो गये।
आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान लच्छमीना देवी की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।