फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालिका की मौत, बवाल, पथराव

Sat, 31 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर नगर के बस स्टेशन चौराहे पर शनिवार को सुबह एक मिनी बस से कुचल कर पांच वर्षीय बालिका की मौत को लेकर बवाल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



वार्ता में बात न बनने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम समाप्त कराने की कोशिश की तो लोग भड़क उठे और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक जीप में तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर कर किसी तरह शव को कब्जे में लिया।


पथराव में एसओ सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 15 नामजद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मृतका के पिता और जख्मी चालक की तहरीर पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र के चकखान निवासी बूचन की पांच वर्षीय बेटी सुंदरी शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे सिकंदरपुर कस्बे के बस स्टेशन स्थित एक दूकान पर चाय लेने के लिए खड़ी थी। तभी बेल्थरारोड की ओर से आ रही एक मिनी बस ने उसे रौंद दिया। इससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।


इससे गुस्साए लोगों ने बस चालक को पीटने के बाद वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद बालिका के परिवार वालों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए बलिया-सिकंदरपुर मार्ग जाम कर दिया।


बाद में भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सुरेशचंद्र रावत, एसओ संजय द्विवेदी और नायब तहसीलदार महेंद्र प्रसाद ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया पर प्रदर्शनकारी एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।


इस बीच पुलिस ने घायल वाहन चालक सुधीर गुप्ता (38) निवासी चंदवापुर थाना सिकंदरपुर को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरपुर भेजवा दिया। काफी देर तक मनौव्वल के बाद भी जब जाम समाप्त नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर हटाने का प्रयास किया। इससे गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।


हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया और बालिका के शव को  कब्जे में ले लिया। पथराव में एसओ सिकंदरपुर संजय द्विवेदी सहित पांच कांस्टेबिल चुटहिल हो गए। साथ ही पुलिस की जीप के शीशे भी टूट गए। सभी चुटहिल पुलिसकर्मियों का मेडिकल सीएचसी सिकंदरपुर में कराया गया।


इस मामले में  पुलिस ने 15 नामजद और दो दर्जन अज्ञात लोगों के साथ ही मृत बालिका के पिता और चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता की तहरीर पर जहां चालक के विरुद्घ तथा चालक की तहरीर पर हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। देर शाम तक पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।


मामले में अनीस अहमद अंसारी, पुलिस अधीक्षक बलिया ने कहा, बवाल मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाठीचार्ज में अगर कोई घायल है तो उसका मुआयना किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें