क्षेत्र के खरीद दरौली पीपापुल के समीप सोमवार की शाम एक किशोरी घाघरा नदी में पानी पीते समय डूब गई। आसपास के लोगों तथा गोताखोरों ने काफी प्रयास किया। लेकिन अभी तक बालिका का कहीं अता-पता नहंी चल सका।
खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम भूढाडीह निवासी हसमुद्दीन खां की 14 वर्षीय पुत्री तब्बसुम बानो सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर निवासी अपने नाना हसीबुल्ली शेख के यहां कई महीनों से रह रही थी। सोमवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे अपने सहेलियों के साथ घाघरा नदी के किनारे खेत घूमने गई हुई थी।
इस दौरान उन्हें प्यास लगा। सभी सहेलियां पानी पीने के लिए खरीद दरौली पीपापुल के समीप पहुंची और नदी में घुसकर पानी पीने लगी। इसी बीच तब्बसुम का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गई। सहेलियों ने शोर मचाना शुरू किया।
शोरगुल सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच काफी छानबीन की। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। अंत में सहेलियों ने घर पहुंचकर उसके नाना को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिवारों का रोते-रोते बुराहाल हो गया। नाना ने तत्काल इसकी सूचना थाने को दी।