फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद दर्ज की गई एफआईआर

Fri, 16 Dec 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के समीप स्टेट बैंक की शाखा में रविवार की देर रात हुई चोरी के प्रयास के मामले में अंतत: गुरुवार की शाम शाखा प्रबंधक की लिखित तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया। हालांकि बैंक प्रबंधक व पुलिस मामले में कुछ भी बताने से गुरेज कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जिस सीसीटीवी इंजीनियर के आने के बाद फुटेज की मदद से पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का दावा कर रही थी, उससे भी अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। सीसीटीवी फुटेज को गुरुवार की शाम को भी पुलिस प्रशासन खंगालने में जुटी रही। क्योंकि जिस तरह चोरों ने बैंक  के पीछे से ग्रिल को काटकर अंदर प्रवेश किया था, जिससे यह बात तय है कि चोर बैंक के चप्पे-चप्पे से पूरी तरह वाकिफ है। लोगों की मानें तो  थाने के नाक के नीचे ऐसे दुस्साहसिक काम को इतने शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम देने की कोशिश सामान्य चोरों की बस की बात नहीं है। ऐसा तो  नहीं कि क्षेत्र में चोरों का ऐसा गिरोह हो जो बैंकों को ही निशाना बनाता  है। क्योंकि इसके पूर्व भी दो बार अन्य बैंकों में घटना को अंजाम देने की  कोशिश की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसी  टीवी फुटेज से चोरों के खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधक द्वारा  तहरीर दी जा चुकी है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें