कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का मुंह बांध गांव का एक मनचला युवक दुष्कर्म के नियत से अपने ट्यृूबेल पर ले जाकर बंद कर दिया। इस दौरान एक छोटी बच्ची ने लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग तत्काल ट्यूबेल पर पहुंचे और बेहोशी मिली लड़की को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया।
जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नाना की तहरीर पर पुलिस युवक पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की अपने नाना के यहां कुछ दिन पहले आई हुई थी। मंगलवार की सुबह वह शौच के लिए खेत में गई हुई थी।
रास्ते में गांव के एक मनबढ़ युवक ने उसे दुष्कर्म के नियत से पकड़ लिया और उसका मुंह बांध अपने ट्यूबेल पर ले गया। जहां बाहर से ट्यूबेल का दरवाजा बंद कर दिया। जिसे एक बच्ची देख लिया था। उसने दो घंटे बाद लड़की के नाना के घर जाकर सूचना दी। सूचना के बाद परिवार के सदस्य और पड़ोसी ट्यूबेल पर पहुंचे और ट्यूबेल के दरवाजे का ताला तोड़ा।
जहां लड़की बेहोशी हालात में पड़ी मिली। घरवालों ने उसे आनन-फानन में रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के नाना ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। इस बाबत रसड़ा सीओ श्रीराम ने बताया कि पीड़िता के नाना के तहरीर पर अभियुक्त के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।