फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने सुरेंद्र से की पूछताछ

Tue, 19 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मुंबई पोलिस
विज्ञापन
राष्ट्रपति का फर्जी आदेश जारी कर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निर्धारित स्थान पर दूकान स्थापित करने के मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी सुरेंद्र गुप्ता से मंगलवार को डीआईजी आजमगढ़ धर्मवीर ने डाक बंगले में पूछताछ की।
विज्ञापन



मालूम हो कि नगर पालिका एवं जिला प्रशासन द्वारा ओवरब्रिज के नीचे संचालित कर रहे दूकानदारों को पिछले वर्ष हटवा दिया गया था। इस मामले में  गड़वार तिराहे के ओवरब्रिज के नीचे स्थापित दूकानदार गांधी नगर निवासी  सुरेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति का फर्जी आदेश जारी करते हुए जिला प्रशऱसन  के आला अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा नियत स्थान पर दूकान स्थापित  करने को कहा था।

जिसके बाद जिला प्रशासन सकते में आ गया था। इसके बाद  प्रशासन ने भी उसकी जांच शुरू करा दी। इसी मामले में डीआईजी आजमगढ़ ने लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने पूछे जाने पर बताया कि फर्जी पत्र के मामले में चल रही जांच के क्रम में  डीआईजी आजमगढ़ ने सुरेंद्र से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें