थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव में सोमवार की सुबह विद्युत पोल के सपोर्ट तार में करेंट आ जाने से एक बालक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिच्छीबोझ नहर के समीप बलिया-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर बालक के शव को रखकर चक्काजाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।
जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ़ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदरपुर बृजेश शुक्ला व नायब तहसीलदार महेन्द्र प्रसाद द्वारा मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव निवासी बिजेन्द्र चौहान का दस वर्षीय पुत्र रोहित घर के बगल में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।
तभी वह विद्युत खंभे के सर्पोट तार को पकड़ खड़ा होना चाहा। वैसे ही पहले से उतरे करेंट की जद में आकर बेहोश होकर गिर गया। जिसे पास के लोगों ने सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरपुर-बलिया मुख्य मार्ग पर शव रख चक्काजाम कर दिया। इस मौके पर रवि राय, मदन चौहान, अखिलेश गोड़, भारतेंदु राय, महादेव चौहान, धनंजय, सुशील, नंदू चौहान, धर्मेंद्र चौहान, मुन्नीलाल यादव, अवधेश यादव, राजेन्द्र, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।