फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के आदर्श गांव से कंप्यूटर चोरी

Mon, 17 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
खिड़की को तोड़कर हुई चोरी।
विज्ञापन
सांसद के आदर्श गांव ओझवलिया के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से लैस करने के उद्देश्य से सांसद भरत सिंह ने गत नौ जुलाई को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया था। उक्त प्रशिक्षण केंद्र से रविवार की रात चोरों ने पांच कंप्यूटर चुरा लिए। इसकी तहरीर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शहीद अख्तर ने दुबहड़ थाने में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षक अवकाश के बाद विद्यालय व कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में ताला बंदकर अपने-अपने घर चले गए। रात में किसी वक्त चोरों ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के कमरे के पीछे लगे खिड़की को उखाड़ कर कमरे में रखे पांच कंप्यूटर एवं उनके अन्य उपकरण पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक शहीद अख्तर, शिक्षक व रसोइयां वहां पहुंचे तो चोरी का पता चला। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान विनोद कुमार दूबे, अधिकारियों को देते हुए दुबहड़ एसओ को दी। तत्पश्चात प्रधानाध्यापक ने चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें