फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रख संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2017 10:50 PM IST
ballia
विज्ञापन
कर्मचारियों को समझाते अधिशासी अभियंता । - फोटो : ballia
विज्ञापन
 नगर के विद्युत उपकेंद्र पर मृत संविदा लाइनमैन का शव रखकर उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने बुधवार को जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान अपने मांगों के समर्थन में सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर पावर हाउस पर ताला लगा दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पहुंचे अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने तत्काल एक लाख रुपये तथा एक संविदा पर नौकरी मृतक के परिजनों को देने का आश्वासन दिया। तब जाकर संविदा कर्मी शव ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन



संविदाकर्मी के रुप में नगर के सिविल लाइन फीडर से जुड़े संविदा लाइनमैन संतोष प्रजापति की मौत विद्युत तार जोड़ते समय गिरकर हो गई थी। जिसके बाद संविदाकर्मियों ने आक्रोश जताते हुए एक्सईएन का घेराव किया था। उस समय आर्थिक मदद के रुप में संबंधित ठेकेदार ने 25 हजार रुपये तत्काल दे दिया। बाकी का मदद करने के लिए अधिशासी अभियंता ने आश्वासन तो दे दिया। लेकिन मदद की राशि नहीं मिलने पर सिविल लाइन उपकेंद्र परिसर में शव रखकर पांच लाख मुआवजे और पीड़ित परिवार को नौकरी दिलाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर सीओ नगर हीतेंद्र कृष्ण और अधिशासी अभियंता हरिशंकर के साथ एसडीओ आशीष कुमार पहुंचे। एक्सईएन द्वारा एक लाख रुपये का चेक और मृतक की विधवा को संविदाकर्मी की नौकरी देने के आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें