फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी

Sun, 09 Jul 2017 10:23 PM IST
ballia
विज्ञापन
गोली से घायल निखिल का अस्पताल मे उपचार करते चिकित्सक - फोटो : ballia
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के टड़वा-राजपुर मार्ग पर रविवार की शाम दो बाइक सवार लोगों ने भाजपा कार्याकर्ता को रोक कर गोली मार दी। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया
विज्ञापन


बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के साहोडीह बड़सरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता निखिल कुमार पांडेय (26) अपने खेत से वापस बाइक से घर जा रहा था। इसबीच पहले से बाइक पर सवार दो लोग घात लगाये बैठे थे। टड़वा से आगे उसे रोक कर गोली मार दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घायल युवक ने पुलिस को बताया की दोनों युवक गांव के अभिजीत तिवारी उफ़ॱर बब्लू एवं नवीन तिवारी ने उसे गोली मारा। गोली मारने वाला आरोपी युवक अभिजीत तिवारी गांव का पूर्व प्रधान रहा है।

वह हमारे पिताजी के कोटे की दूकान से अवैध रुप से वसूली करना चाहता था। जिससे कोटे को दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। उसने कई बार जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन को कोटे की दूकान के खिलाफ जांच के लिए पत्र भी लिखा था। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने  गोली मार दी। हमलावर मोदी विचार मंच से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे सहित तमाम भाजपा नेता एवं सीओ नगर केसी सिंह, शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय, चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज सत्येन्द्र राय सहित पुलिस फोर्स सदर अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें