फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से आठ की मौत, पांच झुलसे

Tue, 21 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
heavy rain destroyed houses and fields
विज्ञापन
जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात व मंगलवार की शाम आई आंधी बारिश के दौरान बिजली गिरने से आठ लोगों की जान चली गई, जबकि नौ लोग झुलस गए।  शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर सोमाली परानपुर निवासी हरेराम यादव (40) पुत्र मुंशी यादव सोमवार की रात अपने ससुराल हल्दी थाना क्षेत्र के जवही दियर गांव में शौच के लिए गया था, जहां बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम आंधी बारिश के दौरान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चक कलंदर निवासी प्रेम गोंड (08) पुत्र मोहन की बिजली गिरने से मौत हो गई जबकि अवधेश यादव (10) पुत्र मोहित यादव झुलस गया। दोनों बागीचे में आम बटोर रहे थेे।

उधर, ग्रामसभा लवहर निवासी विश्वनाथ यादव (40) खेत में गाय चरा रहे थे। इस बीच बिजली गिरने से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पकड़ी थाना क्षेत्र के रक्सा गांव निवासी छोटू राजभर (12) पुत्र संजू राजभर की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान मनीष राजभर (10), विवेक राजभर (08) पुत्र रामजी राजभर, आशीष राजभर (11) पुत्र राजा राजभर झुलस गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी रतसड़ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। 
वहीं सुखपुरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अंशु यादव (14) पुत्री कमलदेव यादव मंगलवार की शाम छत से कपड़ा उतार रही थी। इसी बीच बिजली गिरने से मौत हो गई। उधर इसी थाना क्षेत्र के खरहटार निवासी विनीत राजभर (15) पुत्र दुबारी राम और दिवाकर राजभर (9) पुत्र सत्य नारायण राजभर बारिश के दौरान शिवमंदिर में छिपे हुए थे।

इसी बीच बिजली गिरने से विनीत राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिवाकर गंभीर रूप से झुलस गया। इसी थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव में बारिश से बचने के लिए अपनी झोपड़ी में अखिलेश नट (26), बच्चालाल (20) छिपे थे। इसी बीच बिजली गिरने से अखिलेश की मौत हो गई, जबकि बच्चालाल गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं भीमपुरा थाना क्षेत्र के रमापट्टी तासपुर निवासी विशाल यादव (15) पुत्र शिवदत्त यादव खेत में काम कर रहा था।

इसी बीच बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि शिवदत्त यादव (55) और उनकी पत्नी लालसा देवी (50) गंभीर रूप से झुलस गए। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी इंद्रकेश (20) अपने घर के अंदर कुछ काम कर रहा था। इसी बीच बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें