फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क से लौट रही युवती पर दागी गोली, बाल-बाल बची

Tue, 21 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पार्क में सैर कर घर लौट रही युवती पर पिस्तौल से फायर कर युवक फरार हो गया।  भागते हुए आरोपी की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं।
विज्ञापन


यह वारदात सोमवार रात करीब 9.30 बजे रूचिका (25) के साथ हुई। ऊना में ब्याही रुचिका अपने मायके घर सेक्टर 40 के मकान नंबर 914 में आई हुई थी। वह घर के पास पार्क में सैर करने गई थी। रूचिका ने बताया कि जब वह पार्क में टहलकर घर वापस लौट रही थी तभी एक युवक उसके पास पहुंचा और उसके सिर पर पिस्तौल रख दी। पिस्तौल देखकर वह चिल्ला उठी, तभी युवक ने गोली भी चला दी, लेकिन गोली उसको बिना छुए सिर के ऊपर से निकल गई।

रूचिका के भाई ने राहुल ने बताया कि गोली की आवाज और बहन की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। आरोपी एक युवक की बाइक पर फरार हो गया। आरोपी मौके से भागे तो पास के घर में लगे सीसीटीवी में तस्वीर कैद हो गई है।  
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक हो सकता है कि हमलावर किसी और को मारने आए हो और गलती से रूचिका पर गोली चला दी हो। परिजनों का कहना है कि घटना कि  शिकायत पुलिस को तुरंत दे दी गई है। लेकिन, पुलिस ने अभी तक  मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


गोली चलाने की शिकायत मिली है। मामले को वेरिफाई किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। घटना कि पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की जाएगी।
दिलशेर चंदेल, एसएचओ, सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें