फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग

Wed, 22 Nov 2017 10:50 PM IST
ballia
विज्ञापन
पिस्टल
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर घाट पर मंगलवार की शाम बालू तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग करते हुए तस्कर लाल बालू लदी नाव लेकर फरार हो गए। प्रशासन के लाल बालू की हो रही तस्करी पर सख्त हो जाने से तस्कर बौखला गए हैं।  पुलिस महकमा अवैध लाल बालू के खिलाफ सख्त हो गया। जिसका नतीजा रहा कि मुखबिर की सूचना पर चांददीयर चौकी पुलिस मंगलवार की शाम घाट पर पहुंच गई, जहां बालू कारोबारियों ने टीम पर फायर झोंक दिया और बालू लदी नाव लेकर भाग निकले। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि अवैध लाल बालू का कारोबार करने वाले तथा वाहनों के साथ ही अब घाटों पर पुलिस की नजर है। कहा  कि किसी भी घाट पर अवैध रूप से लदी लाल बालू की नाव मिलती है तो उसे हरहाल में जब्त किया जाएगा। कहा कि चांददीयर में नाविकों द्वारा फायर किया गया है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। पुलिस प्रशासन उन नाविकों पैनी नजर रख रही हुई है, जो यूपी-बिहार की सीमा का हवाला देकर लाल बालू का खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें